निर्जला एकादशी पर बांटा शरबत

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर राधे कृष्णा संस्था द्वारा शरबत वितरण की सेवा दी गई। इस अवसर पर संस्था की तरफ से सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की गई, जिसमें मुख्य तौर पर प्रभु से यह प्रार्थना की गई कि इस करोना काल में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है प्रभु उन परिवारों को धैर्य प्रदान करें एवं उन पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इसके साथ विश्व शांति के लिए भी पूजा अर्चना की गई। उसके बाद जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया और उसके बाद संस्था ने शरबत वितरण भी किया। इस अवसर पर संस्था के कई सदस्य सेवा के लिए उपस्थित रहे और 11 बजे से 3 बजे तक शरबत वितरण का कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती हिमानी बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *