प्रदेश में 29 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी कार्यालय, यह लागू होंगे दिशा- निर्देश, आदेश जारी

1 मई तक कार्यालयों को बंद करने का दिन में जारी किये गए आदेश को किया गया निरस्त

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकारी कार्यालयों को 1 मई तक बंद करने के आदेश को निरस्त कर दिया गया हैं। अब 29 अप्रैल से कार्यालयों को नियमों के तहत खोलनें के आदेश जारी कर दिये हैं।

विदित हो कि कोरोना मामलों को देखते हुए प्रदेश के सरकारी कार्यालयों को बंद रखने की तिथि आगे बढ़ाते हुए 1 मई तक कर दिया गया था, जिसका दिन में बकायदा आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन देर साय कार्यालय बंदी को लेकर दिन में जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया तथा नए आदेश में 29 अप्रैल से सरकारी कार्यालयों को नियमों के तहत खोलें जाने की बात कहीं गयी। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी किए गए आदेश में कार्मिकों की उपस्थिति के साथ ही अन्य दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *