देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही “मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना” शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में लगभग 10 हजार ग्रामीण युवा इससे लाभान्वित होंगे। इसमें 25 किलोवाट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। उनका यह भी कहना था कि इस योजना के अंतर्गत न केवल सब्सिडी दी जाएगी बल्कि उत्पादित ऊर्जा को सरकार खरीदेगी।
https://www.facebook.com/625450290808829/posts/3752798784740615/