गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखण्ड में हरिद्वार व देहरादून में ओमिक्रोन पॉजिटिव 3 नये मरीज पाये गये हैं, जिसके बाद राज्य में ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है।
नये ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डा० तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि एक 28 वर्षीय व्यक्ति यमन से भारत आया और जिसका सैम्पल मेला चिकित्सालय, हरिद्वार द्वारा कोविड-19 जांच उपरान्त पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मरीज को आईसोलेट कर आवश्कीय कदम उठाए गए हैं।
इसी क्रम में राजपुर रोड, देहरादून निवासी दो मरीज क्रमशः 74 वर्षीय पुरूष एवं 65 वर्षीय महिला में ओमिक्रोन वेरियन्ट के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, यह दोनो मरीज दुबई से लौटे परिवार के सम्पर्क में आये थे। महानिदेशक डा० बहुगुणा ने बताया कि गत 11 दिसम्बर को लंदन से देहरादून आयी पहली अंतर्राष्ट्रीय 34 वर्षीय महिला यात्री की