देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना मीडिया सलाहकार बनाया है। यह नई नियुक्ति आगामी 28 फ़रवरी 2022 तक के लिए की गयी है। इस बाबत संयुक्त सचिव एन एस डुंगरियाल ने आदेश जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि दिनेश मानसेरा उत्तराखंड में लम्बे समय से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं। 
राज्य सरकार के नए सलाहकार बनाये गए दिनेश मनसेरा को गढ़वाल का विकास न्यूज ग्रुप के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार विनीत गुप्ता ने भी बधाई देकर उन्हें इस नई ज़िम्मेदारी पर कामयाब कार्यकाल पूर्ण करने की कामना की है।