हल्द्वानी/देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। दमुवांढुगा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री विजय बिष्ट ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना को 02 दिन में नई विछाई जा रही पेयजल लाईन में पेयजल सुचारू कराने के निर्देश दिये।
दमुवांढुगा क्षेत्र में कई लोग जनसम्पर्क अधिकारी मा.मुख्यमंत्री श्री बिष्ट से क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्या के बारे में मिले। उन्होंने बताया कि जल संस्थान द्वारा दमुवांढुगा में पेयजल की नई पेयजल लाईन विछाई गई है जिसमें अभी पेयजल सुचारू नहीं किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिसको गम्भीरता से लेते हुए श्री बिष्ट ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को 02 दिन में नई पेयजल लाईन में पानी संचालित कराने के निर्देश दिये साथ ही क्षेत्र के सभी पेयजल संयोजनों को नियमित कराने के निर्देश भी दिये।
श्री बिष्ट ने वैशाली कौलानी, आवास विकास क्षेत्र में अमृत योजना के अन्तर्गत नई पेयजल लाईन विछाने हेतु काटी गई क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र टेडंर कर ठीक कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लो.नि.वि को दिये। बताते चले की पेयजल निगम द्वारा सड़क कटिंग सुधार की धनराशि लो.नि.वि को स्थानान्तरित कर दी गई है।