पौड़ी बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे CM धामी, ली जानकारी, कल के कार्यक्रम भी किए स्थगित

देहरादून 04 अक्टूबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुई घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

*मुख्यमंत्री खुद कर रहे समस्त तैयारियों का पर्यवेक्षण* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद समस्त तैयारियों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस, लाईट, बचाव उपकरण, रामनगर से दो ऐंबुलेंस, हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौक़े पर भेजी जा रही है। रामनगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियाँ कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोङा खुद व्यवस्था में लगे हैं।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *