प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): 1168 लाभार्थियों को किए जाएंगे आवास आवंटन: अग्रवाल,

देहरादून 09 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में 1168 ईडब्ल्यूएस आवास के लाभार्थियों को शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आवास आवंटन किये जाएंगे।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 394 लाभार्थियों को आवास आवंटन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व सितारगंज के विधायक श्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहेंगे।

—————————————-
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *