प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला व महानगर रुड़की के पदाधिकारियों की घोषणा

रुड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा आज अपने संगठन का विस्तार एवं पुनर्गठन करते हुए आगामी 3 वर्षों के लिए संगठन की जिला रुड़की एवं महानगर रुड़की के पदाधिकारियों की घोषणा की तथा अपेक्षा कि आज मनोनीत पदाधिकारी व्यापार हित/व्यापारी हित में सफलता के साथ कार्य करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के मान को संरक्षित रखने का कार्य करेंगे.

जिला अध्यक्ष के पद पर अनुज अग्रवाल, जिला महामंत्री आदर्श कपानिया, जिला महामंत्री रतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विकास बंसल, जिला प्रभारी सुनील साहनी, महानगर अध्यक्ष रुड़की धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, महानगर महामंत्री कविश मित्तल, महानगर प्रभारी भरत कपूर, युवा महानगर अध्यक्ष सार्थक छाबड़ा, युवा महानगर महामंत्री वसीम राजा, युवा महानगर महामंत्री लखबीर सिंह का मनोनयन घोषणा की गई है.

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपेक्षा की है व्यापारी कोरोना काल की काली छाया से पूर्णता आज तक बाहर नहीं निकल पाया है आज व्यापार करना कठिन प्रतीत हो रहा है ऐसे में सभी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों के सामने चुनौतियां हैं जिसका सब मिलकर वर्तमान एवं भविष्य में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं इसके लिए चाहे आंदोलन क्यों ना करना पड़े प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा समय-समय पर अनेक विषय उठाए गए हैं पूर्व में भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया है सरकार के संज्ञान में लाए हैं और सरकार ने व्यापार मंडल की बात मानी है इसके लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारी दृढ़ संकल्पित है.

प्रेस वार्ता के बीच में दूसरे व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे आकाश गोयल ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की तथा उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका खुले मन से स्वागत किया।

आज की प्रेस वार्ता में अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, नितिन शर्मा, रामगोपाल कंसल, अनुज अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, भरत कपूर, चौधरी धीर सिंह, सार्थक छाबड़ा, रतन अग्रवाल, विकास बंसल, सरदार लखबीर सिंह, वसीम राजा, आदर्श कपानिया, विक्रांत जैन, रमेश ओबरॉय, नीरज अग्रवाल, राजेश सचदेवा, डॉक्टर तौफीक अहमद, प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *