पुण्यतिथि पर CM धामी ने किया स्व. इन्द्रमणि बडोनी का स्मरण, दी श्रद्धांजलि

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी और उत्तराखण्ड आन्दोलन के प्रणेता स्व.इन्द्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तराखण्ड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान कर स्व.बडोनी ने राज्य निर्माण के लिये मजबूत आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको स्व.बडोनी जी के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करने हेतु अपना अहम योगदान देना होगा, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *