देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के बाद भी जिस तरह से कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही हैं, उसको देखते हुए प्रदेश सरकार पूर्ण lockdown जैसा सख्त फैसला करने को विवश हो सकती है। इधर प्रदेश के मंत्री समेत कर्मचारी व आम जनता भी अब लॉकडाउन के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि प्रदेश में हालात सुधर नहीं रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरक सिंह का समर्थन कई और मंत्री भी कर रहे हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक बुधवार को इस मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा।