Garhwalkavikas.com, देहरादून। पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को विधायक पद से अपना त्यागपत्र सौंपा।
विधानसभा परिसर, देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में विधायक राजकुमार ने अपने विधायक पद से विधिवत रूप से त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया।