पूर्व CM व हरिद्वार सांसद निशंक ने की धामी सरकार के बजट की जमकर तारीफ

कहा, सरकार ने आम जनता को ध्यान में रखकर बनाया बजट

देहरादून 18 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने धामी सरकार के बजट की जमकर तारीफ की है। निशंक ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आम जनता को ध्यान में रखकर बजट बनाया है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर धामी सरकार ने विशेष फोकस किया है।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के बजट के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट की तारीफ कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धामी सरकार के बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का यह बजट रोजगार परक है, जिसमें रोजगार के नए आयामों को खोलने पर विशेष फोकस किया गया है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। कृषि और उद्यान के क्षेत्र में धामी सरकार ने विशेष फोकस किया है, वहीं पर्यटन गतिविधियों को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार ने अलग से बजट का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश के हर जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकें।

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी दशक उत्तराखंड के विकास का बताया है उसी दिशा में यह बजट राज्य के विकास में अहम साबित होगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————————————-
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *