पुष्कर होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना के बाद अब पुष्कर सिंह धामी के रूप में उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। विदित हो कि शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

विदित हो कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। धामी युवा नेता हैं और युवाओं के बीच में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वैसे भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जिस पार्टी को युवाओं को समर्थन मिला है वह सत्ता पर काबिज हुई है। भाजपा का फैसला जनता के लिए एक इशारा है कि वह अब इस तरह की नीति अपना कर विकास का रोडमैप तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *