देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में सहभागिता हेतु देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर श्री बद्रीनाथ जी की पारंपरिक भोजपत्र माला भेंट कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

आज आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने का सशक्त मंच बनेगा।