
देहरादून 04 मई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठी हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ी और ऋषिकेश में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा मार पिटाई को लेकर आप से जुड़ी नेत्रियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश समन्वय जोत सिंह बिष्ट ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि आज केंद्र से लेकर राज्य तक बीजेपी के सांसद विधायक मंत्री हिटलर और तानाशाही से देश को चलाना चाहते हैं जिस तरह से बृजभूषण ने महिला खिलाड़ियों का लंबे समय तक उत्पीड़न कर मानसिक शोषण किया आज समूचे देश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं अगर देश की धरोहर हमारी बेटियां खिलाड़ी ही अपने अधिकार के लिए जंतर-मंतर की सड़क पर बैठकर उत्पीड़न का विरोध करती है तो भाजपा की छोटी मानसिकता वाले बृजभूषण गलत तरीके से महिलाओं के प्रति बयान बाजी कर उन्हें झुकाना व उनकी आवाज को बंद करना चाहते हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रधान सेवक के रूप में बैठे नरेंद्र मोदी आज मोन धारण कर अपने सांसद, मंत्रियों को बचाने का काम कर रहे हैं। अभी तक किसी भी प्रकरण में भाजपा के नेताओं को कोई सजा नहीं मिली लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं को बिना किसी सबूत के षड्यंत्र के तहत जेल में डालने का काम केंद्र सरकार करती है अपने लोगों को बचाने में नरेंद्र मोदी चुप्पी धारण कर सन्यास ले लेते हैं।
उन्होंने कहा कि ठीक ऐसा ही प्रकरण उत्तराखंड धामी सरकार मैं मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने मंत्री पद की हनक दिखाते हुए ऋषिकेश में जिस तरह से एक व्यक्ति को जबरन न केवल उनके द्वारा, अपितु गनर और पीए पीटते हैं लेकिन कोई कार्यवाही प्रेमचंद अग्रवाल पर नहीं होती। इससे साफ जाहिर है कि देश और प्रदेश की सरकारे गुंडागर्दी पर उतारू हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत बर्खास्त कर उन्हें जेल भेजना जाय।
आम आदमी पार्टी की गढ़वाल मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी व कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के अंदर महिलाओं के बिगड़ते हुए हालात पर *स्मृति ईरानी*, *हेमा मालिनी* अपनी चुपी नहीं तोड़ती और नरेंद्र मोदी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगाते हैं। उन्हीं के सांसद, विधायक, मंत्री महिला और जनता का शोषण करते हैं आम आदमी पार्टी मोदी और धामी सरकार से यह मांग करती है कि बृजभूषण व प्रेमचंद अग्रवाल जैसे लोगों को मंत्री व सांसद पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है बर्खास्त कर उन्हें जेल भेजना जाय, नहीं तो आम जनमानस सड़कों पर उतरकर सरकार को उखाड़ने का काम करेगा।
प्रदर्शन को संचालित महिला विंग की प्रदेश महामंत्री सीमा कश्यप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्याम बाबू पांडे, ओमेंद्र बिष्ट,मोनिका जयसवाल, नीना कांत, सुशील सैनी, प्यारा सिंह, प्रकाश राणा, हरकिशन सिंह, इकबाल राव, भजन सिंह, सोनम, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे ।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in