
नैनीताल 22 मई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन नैनीताल सचिवालय के पुनरोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राजभवन सचिवालय के कार्यालयों में किए गए नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया। राजभवन सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए नवीनीकरण कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इस कार्य में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, सहायक अभियंता प्रवेश कुमार भी उपस्थित रहे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in