राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी लोकपर्व इगास की बधाई

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कामना की है कि इगास का पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में आगे आना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *