राज्यपाल से सर्वे ऑफ इंडिया, देहरादून के महासर्वेक्षक ने की शिष्टाचार भेंट

– भेंट के दौरान राज्य में सर्वेक्षण, मानचित्रण एवं भू-स्थानिक तकनीकों से जुड़े विषयों पर की गई चर्चा

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन में सर्वे ऑफ इंडिया, देहरादून के महासर्वेक्षक श्री हितेश कुमार एस. मकवाना ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में सर्वेक्षण, मानचित्रण एवं भू-स्थानिक तकनीकों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

राज्यपाल ने कहा कि सटीक मानचित्रण और आधुनिक भू-स्थानिक तकनीकें राज्य के समग्र विकास, आपदा प्रबंधन, आधारभूत संरचना निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पहाड़ी राज्यों के विशेष भौगोलिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सर्वे ऑफ इंडिया की भूमिका की सराहना की।

महासर्वेक्षक श्री मकवाना ने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी तथा राज्य सरकार के साथ समन्वय में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *