रामगढ़िया भवन में 90 लोगों को लगी कोविडशील वैक्सीन

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। समाजिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रामगढ़िया सभा, पटेल नगर, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित कोविड -19 वैक्सीनेशन शिविर में 90 व्यक्तियों ने कोविडशील की पहली एवं दूसरी डोज़ लगाई गई l
रामगढ़िया भवन, पटेल नगर में सब के भले की अरदास के पश्चात वैक्सीनेशन का कार्य आरम्भ हुआ जिसमें + 18 एवं + 45 आयु वालों के 90 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई l सचिव सेवा सिंह मठारु ने बताया कि कार्यक्रम में सरकारी गाइड लाइन्स का पूर्ण पालन किया गया एवं सभा ने मास्क तथा फलदार पौधे वी जरूरतमंदों को वितरित किये गये l
वैक्सीनेशन लगाने का कार्य सी एम ओ ऑफिस क़ी डॉ. अर्चना व योगेश कुमार ने किया जबकि नाम रजिस्टर आस्क संस्था के ऋषि जीत सिंह, शुभम एवं अंशुल रावत ने किये l सभा के प्रधान स. सुरजीत सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन कैम्प 10.9.2021 को भी प्रातः 10 बजे से लगेगा इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रमजीत सिंह कुंदी, राजिंदर सिंह राजा, मनजीत सिंह, करतार सिंह, राजीव सच्चर, सुरिंदर सिंह, बलदेव सिंह एवं सेवा सिंह मठारु आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *