देहरादून 30 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। “राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन आज अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया।
डा० सरोज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के द्वारा कार्यक्रम में लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया गया एवं ब्लॉक स्तर पर लक्ष्यों की पूर्ति हेतु दृष्टिमिति के द्वारा स्क्रीनिंग करने हेतु निर्देश दिये गये। नेत्र सर्जन एवं दृष्टिमितिज्ञों के द्वारा जनपद स्तर पर बेहतर उपचार प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। राज्य को Cataract Blindness Backlog Free (CBBF) किये जाने हेतु नेत्र शिविरों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
उक्त कार्यक्रम में डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण उत्तराखण्ड, डा० यू०एस० कण्डवाल, अपर निदेशक (राष्ट्रीय कार्यक्रम ) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखण्ड, डा० एस०के० झा, संयुक्त निदेशक (नेत्रोपचार) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय एवं डा० अर्चना ओझा, प्रभारी अधिकारी (एन०पी०सी०बी०) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड आदि मौजूद थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in