राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, चुनावी तैयारियों पर चर्चा की

04 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  भंवर जितेन्द्र सिंह ने आज देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा वहां पर कार्यरत कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। श्री जितेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी चुनावी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव शांति रावत, प्रणीता बडोनी, अमरजीत सिंह, चन्द्रकला नेगी, सुनित सिंह राठौर, उमेश कापडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *