राष्ट्रवाद व सामाजिक सरोकारों के तहत बेहतर कार्य कर रही उत्तराखंड टीम: जोशी

Garhwalkavikas.com, देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में मीडिया और शोसल मीडिया की अहम भूमिक होगी और उत्तराखण्ड की टीम राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों के तहत कार्यों को बखूबी से अंजाम दे रही है।

श्री प्रह्लाद जोशी जी ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत पार्टी अलग-अलग कार्यक्रम भी लगातार आयोजित कर रही है।

विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम ही समय बच गया है, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनाव मोड में आ गई हैं और लॉकडाउन के चलते राज्य में देखने में आया है कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दलों के बीच जंग चल रही है। सभी पार्टियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स और व्यूअर्स बटोरने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं। कोविड-19 के दौर में कोशिश ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को खुद से जोड़ने की हो रही है।

हर चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया टीम की भूमिका अहम होती है। चुनाव के दौरान एक लड़ाई चुनाव के मैदान पर अपनी रैलियों के माध्यम से लड़ी जाती है और दूसरी लड़ाई मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लड़ी जाती है। जिससे जनता के बीच मे अच्छा चुनावी माहौल खड़ा हो सके।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव में बीजेपी खास रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है। मंजिल तक पहुंचने के लिए भाजपा की मीडिया और सोशल मीडिया दोनों बेहतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में हमारे पास नौजवानों की मीडिया और सोशल मीडिया पर काम करने वाली बहुत बड़ी टीम है जिसका कि 2022 के चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखण्ड की टीम राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों के तहत कार्यों को बखूबी से अंजाम दे रही है। उन्होंने बैठक में जहां विपक्षी दलों के हमलों का जवाब तथ्यात्मक ढंग से देने के गुर बताए। वहीं केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुचाने की योजना पर भी चर्चा की। राज्य सरकार और केंद्र के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को आम जन तक पहुचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास और कार्य योजना पर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *