ऋषिकेश विधायक का निकला एक और वादा खोखला: राजपाल खरोला

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गत दिवस राज्य मे 8 नए महाविद्यालय और 7 महाविद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा में ऋषिकेश विधानसभा का नाम ना होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और ऋषिकेश के विधायक का एक और वादा क्षेत्रवासियों के सामने खोखला निकला।
खरोला ने बताया की 15 सालो से विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल क्षेत्रवासियों से वादा कर रहे है की ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण में महाविद्यालय बनाया जाएगा परन्तु विधायक के और खोखले वादो के तरह पुनः यह वादा भी झूठा निकला।
खरोला ने कहा की ऋषिकेश विधासनभा के युवा विधानसभा से बाहर अपना भविष्य बनाने के लिए पढने जाते है जिससे जाने आने मे ही अपना समय और पैसा दोनों व्यय करते है, जो विधानसभा के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
खरोला ने कहा कि विधायक द्वारा कभी छीददरवाला तो कभी खदरी मे महाविद्यालय के लिए जमीन देखने का ढोंग अब जनता के सामने आ गया है और अब जनता के सामने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का असली चेहरा सामने आ गया है ।
खरोला ने कहा कि विधायक द्वारा बार बार क्षेत्रवासियों को ठगना बहुत ही शर्मनाक है, और आने वाले विधानसभा चुनाव मे क्षेत्र के युवा वोट के जरिये इसका हिसाब लेंगे और भाजपा को ऋषिकेश से जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *