03 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।आप को बाय बाय करने के बाद आज रिटायर्ड मेजर जनरल सी के जखमोला ने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। इस मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ की मौजूदगी में रिटा0 मेजर जनरल जखमोला ने कांग्रेस की रीति नीति में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी , गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी मौजूद थे।