रुद्रपुर में भी शीघ्र शुरू होगी कोरोना सेम्पलों की जांच: जिलाधिकारी

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया अब शीघ्र ही रूद्रपुर मे भी कोरोना सेम्पलो की जांच हो सकेगी। उन्होने बताया कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए निर्माणाधीन मेडिकल कालेज मे आरटीपीसीआर लैब तैयार हो चुकी है। यहां जांच हेतु 01 मशीन पहंुच चुकी है। अभी जो उपकरण नही पहुंच पाये है, उनका वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है, 01 सप्ताह के अन्दर ये सभी उपकरण आरटीपीसीआर लैब मे पहंुच जायेगे। उन्होने बताया वहां पर एक माईक्रोबाईलाजिस्ट की नियुक्त की जानी है, जिसके लिए शासन से बात की जा रही है, जल्द ही माईक्रोबाईलाजिस्ट हमे मिल जायेगा। उन्होने कहा इसके साथ स्टाफ की ट्रेनिंग भी की जानी है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस लैब को अगस्त के अंतिम सप्ताह तक प्रारम्भ कर लिया जाए, इसके लिए प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होने बताया इस लैब की स्थापना से कोरोना सैम्पलो की जांच मे तेजी आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *