सदन में जाने से पूर्व विस अध्यक्ष, सीएम ने CDS बिपिन रावत के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित, दी श्रद्धांजलि

Garhwalkavikas.com, देहरादून। विधानसभा शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर आज सदन में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों द्वारा सदन की गैलरी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *