सामाजिक कार्य में देवभूमि संस्थान ने की भागीदारी

देहरादून, (विनीत गुप्ता)। आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कारक को मजबूती देने के उद्देश्य से देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा सुद्धोंवाला जेल में सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन तेजस्विनी एवं आदर्श समाज की सहभागिता रही। जेल में महिला कैदियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे- तेल, दंतमंजन, शैंपू, सेनेटरी पैड आदि भेंट की गई। जेल अधीक्षक पवन कोठारी के सहयोग से कार्यक्रम का निर्वहन किया गया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की सामाजिक गतिविधियों में भी देव भूमि संस्थान के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *