गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आगामी चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से कर दिया है यही वजह है कि आप की नीतियों से लगातार प्रभावित होकर कई लोग आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं । आज एक बार फिर कई लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आकर आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देहरादून जोनल प्रभारी अमित कुमार की मौजूदगी में आज राधा सिंह सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने कई समर्थकों के साथ आप पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर देहरादून जोनल प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि आप पार्टी अब प्रदेश में बड़ी तेजी से तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है और पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोग लगातार आप पार्टी का दामन थाम रहे हैं उन्होंने आज इस मौके पर सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया और उसके बाद सभी को फूल मालाएं पहनाकर पार्टी की टोपी पहना कर उनको विधिवत आम आदमी पार्टी के सदस्य दिलवाई।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राधा सिंह ने कहा कि वह काफी समय से समाज से जुड़े लोगों के लिए कार्य कर रही हैं और जब से उन्होंने दिल्ली का आप मॉडल देखा है तभी से वह आम आदमी पार्टी से काफी प्रेरित रही जिस कारण उन्होंने आज आप पार्टी की सदस्यता लेने का अपने सभी समर्थकों के साथ मन बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में राधा सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, अरुण लाठर जी अध्यक्ष सत्यवान जीवन ट्रस्ट, अमित कुमार उपाध्यक्ष सत्यवान जीवन ट्रस्ट, रूबेन बॉस कोषाध्यक्ष सत्यवान जीवन ट्रस्ट, रंजना सुधीर चौधरी और प्रियंका जुनेजा मुख्य रूप से शामिल रहे।