गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। इस बाबत शासन की और से आदेश जारी कर दिया गया हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी किये गए पत्र (आदेश) में कहा गया है कि आपको(एस एस संधू) मुख्य सचिव उत्तराखंड के पद पर तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है कृपया नवीन पदभार तत्काल ग्रहण करने का कष्ट करें।
