भराड़ीसैण (गैरसैंण) 12 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भराड़ीसैण में मुलाकात की। इस दौरान महत्वपूर्ण बजट सत्र को लेकर उनकी वार्ता हुई।
रविवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी जी को बताया कि बजट सत्र को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। सरकार 2025 को अग्रणीय राज्य बनाने को लेकर सर्वजन को समर्पित बजट पेश करने जा रही है। इस मौके पर अन्य विषयों पर भी वार्ता हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी भी मौजूद रहे।