गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। संविदा एवं बेरोज़गार स्टाफ़ नर्सेज़ की माँगो को लेकर संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर आज इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के उत्तराखंड अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल के नेतृत्व में काबीना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मंत्री से उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को मांगो के समाधान की दिशा में हर संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।