संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा ’’ सविधान केवल एक दस्तावेज नही, बल्कि देश की आत्मा है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक और विशेषकर हम सभी कांग्रेजनों का पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्व करने का आह्वान किया।

गोदियाल ने कहा जब देशभर में संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बात की जा रही है, ऐसे समय में भाजपा लगातार संविधान की मर्यादाओं को कमजोर करने वाले निर्णय ले रही है, जिससे आम जनता में चिंता का माहौल है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि देश को डॉ. अम्बेडकर के बताए न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

गोष्ठी का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ आन्दोलकारी स्व. दिवाकर भट्ट एवं 26 नवम्बर को मुंबई में शहीद हुए लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए मौन रखकर उन्हें याद किया गया।इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर के चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।

गोष्ठी में पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, मनोज रावत, जोत सिंह गंुनसोला,सूर्यकान्त धस्माना, वैभव वालिया, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, डॉ. जसविन्द सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राजेन्द्र शाह, गरिमा महरा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, राजेश चमोली, अभिनव थापर, बुद्वीजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, एस.सी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल, देवेन्द्र सिंह, आमरेन्द्र सिंह, कर्नल रामरतन नेगी, आरेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, शिवानी थपलियाल, दिनेश गौड़, उपेन्द्र थापली, याकूब सिद्विकी, दिनेश कौशल, मंजू त्रिपाठी, हिमांशु बहुगुणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर प्रभुलाल बहुगुणा, राजेश चमोली, जगदीश धीमान, सुलेमान अली, मोहन काला, दिनेश कौशल, सागर मनवाल, अनूप कपूर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *