06 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव को जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुकता , उनको शिक्षित करना, साथ ही उनके प्रतिभा को लेकर एक मंच प्रदान करना जैसे सराहनीय कार्य पर मोथरावाला देहरादून स्थित श्रेष्ठ वेंडिंग पॉइंट में दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया | दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बिना छेत्री एवं कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग के कर कमलों द्वारा अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीमा छेत्री, आशा थापा, विकास चौहान, हिमांशु, के एस रावत, शशांक कोटियाल आदि लोग उपस्थित थे।