उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन
गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिवस पर बतौर मुख्यमंत्री पहली बार सदन की कार्यवाही में प्रतिभाग करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की एवं इस दौरान एक पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने एक दूसरे को सदन के सुचारू कार्यवाही के लिए शुभकामनाएं दी।