दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में CDS बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी व अन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक हादसे से अभी तक तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटनास्थल से चार शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए है।