देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवदेन आरम्भ कर दिए हैं। प्रवेश चाहने वाले विद्याथी www.sgrru.ac.in पर ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस बार इंजिनियरिंग सहित 11 संकायों के माध्यम से विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगें हैं। सरकारी आदेश के बाद लॉकडाउन हटने पर जैसे ही शिक्षण संस्थथानों के खुलने के निर्देश होंगे विश्वविद्यालय के पथरीबग एवं पटेल नगर कैंपस से भी विद्यार्थी प्रास्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस.रावत ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय पहले की तरह ही छात्रों को फीस में छूट, छात्रवृति एवं अन्य सुविधाएं इस बार भी जारी रखेगा। विश्वविद्यालय की फीस काफी कम है जिस कारण आम आदमी के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना आसान हो गया है। शहर में होने के कारण यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है। इस सत्र से इंजिनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही विश्वविद्यालय श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, मेडकल कॉलेज, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, आइटी, मैनेजमेंट, फार्मास्युटिकल साइंसेज, के साथ ही आर्ट्स, साइंस विषयों के साथ ही ड्राइंग पेंटिंग, म्यूजिक, मास कम्युनिकेशन की शिक्षा देने वाला उत्तरभारत ही नहीं, अब देश के अग्रणी विश्विद्यालयों में शामिल हो गया है। उत्तराखंड के.साथ ही देश-विदेश के छात्र यहां पढ़ने आते हैं। देहरादून और आसपास के छात्रों का तो यह विवि पहली पसंद है। विवि एआईयू का सदस्य होने के साथ ही यूजीसी से मान्यता प्राप्त है।