शादाब शम्स को बंगाल चुनाव को लेकर मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में BJP कार्यकर्ताओं से सहयोग करने हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अद्यक्ष ने मोर्चा के राज्यों में चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के बीजेपी नेता शादाब शम्स को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शादाब शम्स को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनावों के लिए प्रभारी का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। शादाब शम्स इससे पहले भी कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। शादाब शम्स बीजेपी के अच्छे वक्ताओं में से एक माने जाते हैं। मौजूदा वक्त में शादाब शम्स उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *