शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून 3 जुलाई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक की।

शासकीय आवास पर हुई बैठक में डॉ अग्रवाल ने शहरी विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे उत्पाद, अमृत-2 तथा एसबीएम-2 के कार्यों, विश्व बैंक का माध्यम से सुधारीकरण कार्यों, समस्त केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी, दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विषयों को लेकर समीक्षा की।

इस मौके पर निदेशक डॉ नवनीत पांडे अपर निदेशक अशोक पांडे अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *