शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

Garhwalkavikas.com, देहरादून। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गये।
आज सुबह 10 बजे सुखमनी साहिब का पाठ प्रारम्भ हुआ और 12.50 बजे कीर्तन और अरदास के बाद जयकारों की गूंज के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में 418 जोशीमठ  के फ़ौजियों की देख रेख में गुरु ग्रन्थ साहिब को सुखासन स्थान पर बैंड बाजों के साथ ले जाया गाया।
विदित हो कि इस वर्ष गत 18 सितंबर से शुरू गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा में 11 हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाए। आज 1800 श्रद्धालु कपाट बंद होने के समय आए।

उधर हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद ट्रस्ट द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया है जिन्होंने इस साल यात्रा के संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *