डाॅ. भाटिया ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद
देहरादून 19 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ तनुज भाटिया को बहुप्रतिष्ठित इंण्डियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर से चुनी गई 31 प्रतिभावान शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इन बहुमुखी प्रतिभावान प्रतिभाओं को उनके सम्बन्धित क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिय यह सम्मान दिया गया। श्री महंत इन्दिरश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ तनुज भाटिया को सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने के बाद डाॅ तनुज भाटिया ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने साथी डाॅक्टरों, सहयोगी स्टाफ व कर्मचारियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in