14 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा आज विधानसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र से श्याम बोहरा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
श्याम बोहरा ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज मुझे मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए एक प्रत्याशी के रूप में चुना गया है। यह हमारे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है कि आज एक साधारण व्यक्ति को पार्टी ने इस लायक समझा और मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 2022 के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने अपने सभी सहयोगी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, जिनके सहज प्रयास से वह यहां तक पहुंचे।
इसके अलावा उन्होंने मसूरी विस क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद दिया तथा निवेदन किया कि वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र से उनको विजयी बनाये।