देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र की मोदी सरकार से आदरणीय सोनिया गांधी व सम्मानित बहन मायावती को भारत रत्न देने की वकालत की हैं।
पूर्व CM हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त दोनों नेत्रियों को प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार दोनों व्यक्तित्वों की राजनीति से सहमत और असहमत हो सकते हैं, मगर इस तथ्य से भी केंद्र सरकार इनकार नहीं कर सकती कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को एक नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है, आज उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है। इसके अलावा सुश्री मायावती ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है। ऐसे में भारत सरकार को चाहिये कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करें।