टिकट मामलें में पैदा की जा रही भ्रम की स्थिति : कमलेश

गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कांग्रेस द्वारा टिकट वितरित करने की चलती चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कमलेश रमन ने साफ कहा कि अभी किसी का कोई टिकट तय नही है अभी तो प्रक्रिया चल रही है ये सब अनुमान पर आधारित है और भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। जिससे कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं के समर्थकों में मायूसी हो। उन्होंने प्रियंका गांधी की मुहिम मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी हम महिलाओं को भी टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाय जिससे महिलाओं को सत्ता में बराबरी का दर्जा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *