विकासनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन वादों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी, उनको पूरा करने में वह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा को कब एक साथ खड़े देखा था, जबकि हमारे नेता खड़े ही नहीं है, बल्कि नाच भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक इनोवा तैयार रखे, क्योंकि बीजेपी के विधायक एक इनोवा में ही आ जाएंगे उनको दूसरी वाहन की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि एक आद ज्यादा हो जाए तो उसे पीछे वाली सीट चार बैठा ले, उससे उनको ज्यादा तकलीफ नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जब रिजल्ट आएगा तो पता चल जाएगा उत्तराखंड में बीजेपी के विधायकों की संख्या दूसरे डिजिट में भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उन तमाम वादों को पूरा किया जाएगा, जो आम जन मानस से किये गये है। एक सवाल के जवाब में गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व चुने हुए विधायक अपनी पहली बैठक में विधायक दल का नेता चुनेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, संजय जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्दीकी, पर्यवेक्षक रूपेश कुमार, बॉबी नौटियाल आदि उपस्थित थे।