Garhwalkavikas.com, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगामी संसद सत्र में इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश देश के प्रगतिशील किसानों की आय बढ़ाने और किसानों को राहत देने की थी लेकिन हम कुछ किसानों को मना नहीं पाए या फिर उन्हें समझा नहीं पाए। अब हमने इन तीनों कानूनों को वापस लेने का बड़ा फैसला ले लिया है। विदित हो कि आज प्रकाश पर्व है ऐसे में प्रधानमंत्री के बड़े ऐलान से पंजाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत मिलने जा रही है।