देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। ऋषिकेश टोल प्लाजा के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में शुरू हुए धरने के कार्यक्रम में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश नेपाली फार्म पहुंच अपना समर्थन दिया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेसियों से संघर्ष करने के लिए आह्वान किया
प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा के कॅरोना काल में लोग आर्थिक रूप से पूर्ण तरीके से टूट चुके हैं दूसरी तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार को सिर्फ और सिर्फ टैक्स लेने की सूझ रही है एक तरफ डीजल पेट्रोल गैस के दाम आसमान छू रहे हैं दूसरी तरफ रोजगार खत्म हो चुका है छोटे मझोले रोज कमा कर खाने वाले कामगार मजदूर व्यापारी सभी परेशान हैं दूसरी तरफ प्रदेश व केंद्र सरकार का ध्यान सिर्फ इस बात पर है के किस तरीके से आम लोगों की जेब से पैसा निकाला जा सके खरोला, ने क्षेत्रीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ वह चार फ्लाईओवर का श्रेय लेने का काम कर रहे हैं दूसरी तरफ वह कह रहे हैं कि टोल प्लाजा की जानकारी मुझे नहीं है यह अपने आप पर बड़े शर्म की बात है कि तीन बार के विधायक विधानसभा के अध्यक्ष ने अभी तक एक बार भी खुलकर टोल प्लाजा हटाने की बात नहीं कही।