टोल प्लाजा के स्थगन तक जारी रहेगा आंदोलन: राजपाल

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि टोल प्लाजा के स्थगन तक आन्दोलन जारी रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने बताया की छिददरवाला टोल प्लाजा के विरोध में विगत 22 दिन से चल रहे सांकेतिक धरने को आज क्रमिक अनशन में तब्दील कर दिया गया, आज से रोजाना 5 लोग सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक भूखा रहकर इस आन्दोलन को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक का यह व्यवहार अत्यधिक निंदनीय है। क्षेत्र की जनता उनके इस व्यवहार को देख रही है और समय आने पर निश्चित ही उनको इसका जवाब भी देगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *