देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। असहाय जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाॅक्टर्स, समाजसेवियों, पत्रकारों को कोरोना वारियर्स प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
रीठा मंडी स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की आरम्भता ईश्वर वंदना से हुई। समिति उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू ने आये हुए गणमान्य सज्जनों का स्वागत किया एवं अपना सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। समिति अध्यक्षा श्रीमति बलबीर नौटियाल ने समिति के द्वारा कोविड-19 के दौरान समाजहित में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था की महिलाओं से कपड़े के मास्क बनवाये गये जिससे उनको रोजगार देकर आर्थिक सहयोग भी किया। समिति द्वारा 15,000 से ज्यादा मास्क दून हॉस्पिटल, कोरोनेशन, आईएमऐ ब्लड बैंक, पुलिस चौकी लखीबाग़, लक्ष्मण चौकं, पटेल नगर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पजाबी महासभा, जी जी आई सी स्कूल लखीबाग एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, सेनिटाइज़र, आयुष काहड़ा बांटे। समिति ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कोरोना वारियर्स प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालो में डा. पीएस तनेजा, परमिंदर कौर, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, जसमीत कौर, पूजा सेठी, अमृत कौर, रणबीर कौर, कुलदीप कोर, रचना पांधी, इन्द्राणी पांधी, ए. कुमार आदि शामिल थे।
समिति की संरक्षक श्रीमति इंदु प्रधान ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समिति सचिव राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उर्मिला शर्मा, निशु शर्मा, अवनीत कौर, शिल्पी शर्मा, पूजा तोमर,, रीटा, आशमा परवीन आदि उपस्थित थे।