देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 1 जून तक बढ़ा दिया गया हैं। नए नियमों के साथ शासन ने SOP को जारी कर दिया हैं। बढ़ाये गये कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत बाजार खुलने के समय को 7 से 10 बजे के बजाए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भाँति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आवाजाही में छूट रहेगी। देखिए आदेश




